उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, प्रदेश में आज मिले 411, हरिद्वार जनपद में 143 मरीजों में कोरोना की पुष्टि

हरिद्वार । उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 411 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 10432 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 3787 है, आज 169 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 6470 है। अभी तक 136 लोगों मृत्यु हो चुकी है, आज 6746 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 62.02% हो गयी है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन बढ़कर 479 हो गये है। आज अल्मोड़ा जनपद से 36, चंपावत से 8, देहरादून से 82, हरिद्वार से 143, नैनीताल से 49, पौड़ी से 9, रुद्रप्रयाग से 3, टिहरी से 39, उधमसिंह नगर से 32 और उत्तरकाशी से 10 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 113 व्यक्ति पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से कोरोना के शिकार हुए है, 8 फ्लू के मरीज हैं, 290 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, बाकी सब प्रवासी उत्तराखंड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *