भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बीडी इंटर कॉलेज और स्व सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन्, कहा शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं

इस मौके पर ममता राकेश ने कहा कि देश की आजादी के लिए राजगुरू, सुखदेव, भगतसिंह, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि कई देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। सभी को नमन् करती हूं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अहिंसावादी आंदोलन चलाया। आज हम शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *