देहात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई बारिश
राहुल चौहान, भगवानपुर । देहात क्षेत्र में झमाझम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। धान की फसल को लेकर परेशान किसानों को राहत मिली। किसानों ने कहा कि बारिश फसल के लिए संजीवनी बनकर आई। वहीं उमस में भी कमी आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। भगवानपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के बाछे खिल गई। धान की फसल के लिये पानी की नितांत आवश्यकता बताई जा रही थी। ऐसे में बारिश को लेकर किसान खासे परेशान थे। किसान अनिल सैनी व राव निजाम ने बताया कि इस इधर क्षेत्र में बारिश की मात्रा कम रही। इससे फसल भी प्रभावित होने लगी थी। यह बारिश खासकर धान की सफल के लिए संजीवनी साबित हुई है। बताया कि धान की फसल के लिए यह पानी काफी फायदेमंद होगा। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी थी। परेशान किसान निजी नलकूप से सिंचाई करने की योजना बना रहे थे कि इंद्रदेव ने उन्हें बड़ी राहत दी।

