हरिद्वार नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष पद नहीं दिया गया, जरुरत पड़ी तो होगा चुनाव, बोले भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि हरिद्वार नगर निगम में उप नेता और उप नेता प्रतिपक्ष जैसा कोई भी पद संगठनात्मक दृष्टि से किसी को भी नहीं दिया गया है। अभी विगत दिनों हुए भाजपा पार्षदों ने चुनाव में केवल पार्षद दल के नेता के रूप में सभी पार्षदों की सहमति से सुनील अग्रवाल “गुड्डू” का चयन किया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में अगर पार्षद दल के उप नेता की आवश्यकता संगठन को महसूस होगी तो उसका चुनाव करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *