भगवानपुर में साप्ताहिक बंदी में सम्पूर्ण बाजार बंद किए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी से मिले व्यापारी, की शिकायत, कहा साप्ताहिक बंदी का नहीं हो रहा हैं पूर्ण रूप से पालन

भगवानपुर । कस्बे में साप्ताहिक बंदी में सम्पूर्ण बाजार बंद किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को बताया कि भगवानपुर में साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी नेे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, नगर पंचायत भगवानपुर के अधिशासी अधिकारी शाहिद अली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, व्यापारी नेता श्रवण अग्रवाल, रोबिन कौशिक, राजकुमार, कुक्कू पंडित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *