लोगों को कोरोना से मुक्ति की कामना को मां मनसा देवी पूजा की, महंत रवि पुरी ने कहा सब कुछ मां की महिमा से ही होता है, कोरोना से जल्द मिलेगी मुक्ति
हरिद्वार । महंत रवि पुरी ने मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना की और कामना की कि जल्द कोरोना से लोगों को मुक्ति मिले। उन्होंने मां मनसा देवी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना व आराधना की। महंत रवि पुरी ने कहा कि सब कुछ मां की महिमा से ही होता है। मां मनसा देवी सब के कष्टों को दूर करती है बहुत जल्द उनकी कृपा से कोरोना आपदा से लोगों को मुक्ति मिलेगी। मां जल्द ही सबके कष्ट हरेगी और साथी ही सब पहले की तरह हो जाएगा। हरिद्वार शहर भी पहले की तरह यात्रियों से गुलजार हो जाएगा।


