चौधरी धर्मपाल सिंह ने जीवनभर किसानों के हित की लड़ाई लड़ी: अनुभव चौधरी, किसान नेता चौधरी धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई

झबरेड़ा । विधानसभा सभा भगवानपुर के ग्राम मानकपुर आदमपुर में आज 29 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्कालीन कदावर किसान नेता चौधरी धर्मपाल सिंह चेयरमैन को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर हवन पूजन कर सैकड़ो लोगो ने श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर एडवोकेट अनुभव मानकपुर ने बोलते हुय कहा कि धर्मपाल सिंह सच्चे किसान नेता थे जिन्होंने पूरा जीवन किसानों के हित की लड़ाई लड़ी, अब इकबालपुर गन्ना मिल भुगतान नही कर रहा है ऐसे मौके पर उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी अब कोई ऐसा नेता नही है जो मिल मालिक पर दबाव बना सके, एकत्रित लोगो ने नम आंखों से अपने चहेते नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर झबल सिंह, नवाब सिंह, रामपाल प्रधान, एडवोकेट अनुभव, प्रदीप चौधरी, डॉ मनोज, राजकुमार मास्टर, बिट्टू, वरुण प्रधान, राजू प्रधान, सुनील, शेषराज, मदन, बाबूराम, इलम सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *