मेयर गौरव गोयल ने किया सीसी रोड का उद्घाटन, बोले क्षेत्र में युद्धस्तर पर कराए जा रहे है सड़क निर्माण कार्य
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने मोहल्ला सोत्त स्थित कॉलोनी में सीसी रोड का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि नगर निगम लगातार की सड़कों के निर्माण के कार्य में टूटा हुआ है।उनका प्रयास है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में पक्की सड़कें बने,नालियों का भी निर्माण हो,ताकि लोगों को चलने फिरने में कोई दिक्कत ना उठानी पड़े एवं जलभराव की समस्या भी उत्पन्न ना हो।नालियां चौड़ी व अच्छी होंगी तो इससे जलभराव की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़कों तथा नालियों एवं पुलिया निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है,साथ ही नगर के विकास को लेकर वह पूरी तरह से गंभीर है।पार्षद संजीव राय उर्फ टोनी ने कहा कि का प्रयास है कि उनके वार्ड अच्छी,सड़कें बने,पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हों तथा पक्की नालियों का निर्माण भी हो,जिसके लिए वह नगर निगम क्षेत्र के माध्यम से लगातार प्रयासरत हैं और जनप्रतिनिधि के सहयोग से अपने वार्ड में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं।इस अवसर पर हाजी शमीम,राव अफजाल, मोहम्मद तौसीफ,असलम कुरैशी,मोहम्मद नसीम, फिरोजअब्बास जैदी,अक्षय कनौजिया,शुभम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


