महापौर कर रही हैं जनादेश का अपमान, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी बोले- पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ध्वस्त
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की हरिद्वार नगर निगम की महापौर महोदया द्वारा जनादेश का अपमान किया जा रहा है जिस प्रकार आज उन्होंने बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक स्वयं के एजेंडे से आयोजित की थी और उसके बाद सभी अधिकारियों की उपस्थिति में स्वयं ही कांग्रेस के पार्षदों के साथ बैठक छोड़ कर के चले जाना शहर के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है
आज पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ध्वस्त है नगर निगम में जो रानीपुर विधानसभा का नया क्षेत्र (जगजीतपुर और सीतापुर)जुड़ा है वह पूरी तरह बदहाल है लेकिन मेयर महोदया और मेयर पति राजनीति कर रहे हैं उन्हें नगर निगम क्षेत्र के विकास से और यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महापौर कार्यालय का घेराव करेंगे।


