अरोमा कॉलेज रूड़की में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, चैयरमेन डाॅ विजय सैनी ने कहा नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए

रुड़की । अरोमा कॉलेज रूड़की में आज सुभाष चन्द्र बोस की 125 वी जयन्ती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी । संस्थान के चेयरमेन डा. विजय सैनी सचिव डा0 ब्रिजेश सैनी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। डा० विजय सैनी जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। सरकार ने नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की है। हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर डा0 मंजू लता शर्मा हेड ऑफ बी0एड0, डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, डा0 स्नेहा सिंह, ड़ा० मोनू कुमार, सहायक आचार्य राजीव सक्करवाल, श्रीमती पूजा सैनी, सेठी कुमार, सिद्धार्थ शिवम सैनी, राहुल सैनी, सौरभ सिंह, अरूण कुमार व संस्थान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *