सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जन जागरण रैली कर मतदान के प्रति जागरूक किया, चुनाव में सबकों मतदान करने के लिए प्रेरित किया

हरिद्वार । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में जन जागरण रैली मतदान के प्रति सब को जागरूक कर छात्र छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली की आने वाले चुनाव में सभी को चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान एव राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान एवं आचार्य प्रवीण कुमार ,संजय गुप्ता में सभी छात्र छात्राओं को प्रतिज्ञा दिलाई और सभी को आगामी चुनाव में अपने आसपास के लोगों को बुजुर्ग लोगों को मतदान तक अवश्य ले जाएं ताकि राष्ट्र निर्माण में हम सब अपनी एक अहम भूमिका निभा सके यदि हम भारत के इस लोकतांत्रिक महापर्व में अपनी छोटी सी प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी को मतदान के प्रति जागरूक करें तो हमारा देश हमारा राष्ट्र सर्वोत्तम होगा इस प्रतिज्ञा के साथ सभी भैया बहनों ने यह लक्ष्य भी निर्धारित किया कि इस बार के चुनाव में अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य लिया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान ने सभी भैया बहनों का धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान एवं आचार्य प्रवीण कुमार ने सभी भैया बहनों को मतदान के प्रति किस प्रकार हम अपने भूमिका को अदा कर सकते हैं बताते हुए सभी भैया बहनों का मार्गदर्शन किया इस अवसर पर विनीत कुमार, शुभम लांबा सिद्धार्थ कुमार ,संकेत गौतम, हिमांशु धीमान, वन्या रक्षिता, नैंसी गुप्ता छात्र छात्रा एवं आचार्य मीनू जोशी, हेमा जोशी, सुन्नमी चौहान सुमन त्यागी, तारा दत्त जोशी ,रूद्र प्रताप शास्त्री, हरीश श्रीवास्तव, दीपक कुमार ,जयपाल सिंह आदि सभी आचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *