भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर कर रही है विकास: सुबोध राकेश, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी विकास के अन्तर्गत चेक वितरित किए
भगवानपुर । भगवानपुर नगर पंचायत स्वच्छ भारत मिशन शहरी विकास के तहत पूर्व राज्य मंत्री सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश ने वार्ड नंबर 1 से 30 लोगों को 12000 हजार रुपए की धनराशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सदस्य जिला पंचायत सुबोध राकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के माध्यम से हर समस्या का समाधान कराया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन शहरी विकास के तहत योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड 1 से सभासद पाल,राजकुमार शर्मा, मुमताज जावेद,आत्माराम,हरिश्चंद्र, लाल सिंह,मुखा,प्रमोद कुमार,संजय कुमार,गुलाब सिंह,राजेश,राम किशन, लाल सिंह,हरिया,जोगिंदर सिंह, हरवीर,सुखबीर,आभा राम,सवर सिंह, निजाम अली,रजनीश वर्मा,संजीव कुमार,रोहित कुमार,बबलू मास्टर ब्रह्मपाल,सोमपाल आदि मौजूद रहे।

