क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर, बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किए जा रहे: राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ने नवोदय नगर में सड़क एवं नाली निमार्ण कार्यों के उद्घाटन किया

शिवालिक नगर । शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज नवोदय नगर क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। राजीव शर्मा ने कहा कि उनकी कोशिश है की नगर पालिका परिषद के माध्यम से नागरिकों को जो सुविधाएं मिल सकती हैं वह समय रहते मिले। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार सड़कों नालियों, पुलिया और हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य क्षेत्र में बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था अच्छी हो इसके लिए भी नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा हैं।आज नवोदय नगर क्षेत्र वासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नाली और सड़क का कार्य प्रारंभ किया गया है स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी नवोदय नगर में लगातार कराया जा रहा है।जल्द ही नवोदय नगर में अन्य और विकास के कार्य किए जाएंगे।इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, अवधेश राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, ए के मिश्रा, सुधीर मेहता, अशोक शर्मा, गौरव गुर्जर, सोनू सैनी, पुरुषोत्तम भारती, बलवंत रावत, महावीर गुसाईं, प्रदीप ब्यास, संतोष श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव, दीपू मेहता,राजेश प्रजापति, अजय सिंह, रणविजय पांडे, सुभाष बिष्ट, अजीत सिंह आदि क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *