प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी का योगदान जरूरी: नरेश बंसल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के गठन का एक वर्ष पर सभा का आयोजन

रुड़की । भाजपा ओबीसी मोर्चा के गठन का एक वर्ष पूरा होने पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद, योजना आयोग के उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस दौरान सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और 2022 में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड जीत पर चर्चा की गई। रूड़की के आदर्शनगर में आयोजित सभा में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सभी का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरिद्वार जिले में 11 में से 4 सीटें ओबीसी समाज को दी हैं भाजपा ने ओबीसी के लिए कई योजनाएं चलाई हैं कहा कि कोई वर्ग ऐसा नही है जिसके लिए मोदी सरकार ने योजनाएं न लाई हो। उन्होंने कहा कि 70 साल तक राज करने वाले दल ने केवल जनता को बरगलाने का काम किया है। कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति को आवास मिले।

कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित मे हैं एक हजार से अधिक नई मण्डिया खोली जा रही है इसके अलावा अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा नकारे हुए लोग आज किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है इसलिए जरूरी है कि सतर्क रहें। योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए सरकार काम कर रही है। महिलाओं को सम्पत्ति हिस्सेदारी देने का काम सरकार ने किया वहीं बेरोजगारों को बड़े स्तर पर रोजगार दिए गए। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाएं रोहेला ने गिनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट के पूर्व जज लोकपाल सिंह ने कहा कि देश में 27 प्रतिशत ओबीसी समाज के लोग है जो कि लगातार देशहित में कार्य कर रहे हैं। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चे का अहम योगदान है और 2022 में एक बार फिर से मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा ओबीसी समाज को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बहुत सहयोग मिलता है उन्होंने समाज के हित में बहुत योजनाएं चलाई है कहा कि समाज एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करे इसके लिए मोर्चे का एक एक कार्यकर्ता प्रयास करेगा। प्रदेश की सभी 70 सीटों पर भाजपा की विजय पताका लहराने में समाज का अहम योगदान होगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचे इसके लिए घर घर तक जाकर लोगों को उसकी जानकारी देनी होगी। कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि जिले का ओबीसी मोर्चा पार्टी के हित में मजबूती से कार्य करेगा और जिले की सभी विधानसभा सीटें भाजपा को जिताने का काम करेगा। कार्यक्रम में ओबीसी समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी,माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,आदेश सैनी, जिला महामंत्री अजय प्रताप सैनी, अर्जुन मुखिया, श्यामवीर सैनी, मंडल अध्यक्ष कपिल कश्यप, पंकज कश्यप, ऋषिपाल बालियान, सुबोध राकेश, अभिषेक चंद्रा, राजपाल सिंह, मधु सिंह, डॉ रामपाल सिंह, योगेंद्र सिंह पुंडीर, सुबोध शर्मा,विकास पाल, टोनी गंगा भक्त, शोभित गौतम, हर्षित गर्ग, राजबाला सैनी, अमित सैनी, जितेंद्र तोमर, प्रदीप गिरी, जयभगवान सैनी,नरेश धीमान, दीपक सालार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *