अनुमति की आड़ में खनन कारोबारियों ने हजारों घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया, प्रशासन की मिलीभगत से अब भी जारी हैं खनन
भगवानपुर। कस्बे में एक मैदान में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खनन कारोबारियों ने अनुमति की आड़ में हजारों घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन कर लिया। खनन कारोबारियों ने एक खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति ली। इस दौरान अनुमति की आड़ में रात के अंधेरे में खनन कारोबारी ने कहीं अन्य खेत से भी जेसीबी और डंपरों की सहायता से हजारों घन मीटर मिट्टी का उठाने का कार्य चल रहा है। बता दें कि खनन की अनुमति कम घन मीटर है। और ज्यादा खनन ज्यादा हो चुका है। प्रशासन की मिलीभगत से मिट्टी खनन जारी है। प्रशासन से शिकायत के बावजूद खनन माफिया पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं भगवानपुर उपजिलाधिकारी स्मृता परमार ने बताया कि अगर परमिशन से ज्यादा खनन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को लेखपाल मौके की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।





























