जिला सहकारी बैंक कर्मचारी नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड बीएम मिश्र ने जारी किए निर्देश

हरिद्वार । जिला सहकारी बैंक कर्मचारी नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड बीएम मिश्र की ओर से स्थगित आदेश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि विधायकों की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को की गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। विधायकों ने शिकायत की थी कि नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता बढ़ती जा रही हैं । इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से सचिव को निर्देश दिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहकारिता विभाग ने तेजी से कार्रवाई की है।नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित होने से हलचल मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *