नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पुलिया निर्माण व पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया, कहा नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध

शिवालिक नगर । नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज शिवालिकनगर में दो पार्को के सौंदर्यीकरण व पुलिया निर्माण का कार्य नारियल फोड़कर शुरू किया। कार्य का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है आज इसी क्रम में शिवालिकनगर में दो पार्कों का कार्य व एक पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हुआ है जल्द ही आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी पार्को के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल सकें।साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट व कैमरे लगाने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में जहां पर भी सड़क, नाली पुलिया की आवश्यकता है वहां पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। कई वार्डों में यह कार्य चल भी रहे हैं।हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए इसके लिए लगातार क्षेत्र में साफ सफाई अभियान का कार्य भी चल रहा है और स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य भी क्षेत्र में लगातार चल रहा है।इस दौरान सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, ए के मिश्रा, साहिब वालिया,राजेश बालियान, नवीन भट्ट ,अजय अरोड़ा, अरुण पंडित, गौरव गुर्जर, डीके चौधरी, राकेश राणा, राजीव शर्मा, बीएन सिंह, एसआर कपिल, रोशन लाल शर्मा, सीपी सिंह, एमके गुप्ता, एच एल पांडे, विष्णु खुल्बे, डीएस नेगी, इकबाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश राणा, ठाकुर सिंह रावत, राजीव सिंह आदि क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *