होली मिलन कार्यक्रम से आपस में बढ़ता है प्रेम: मनीषा बत्रा, राम मंदिर में मंदिर समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की । रामनगर स्थित राम मंदिर में मंदिर समिति की ओर से भजन,आरती एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की मेयर गौरव गोयल की धर्मपत्नी शालिनी गोयल,नगर विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी मनीषा बत्रा व उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला विंग की अध्यक्षा पूजा नंदा ने आरती में भाग लिया तथा फूलों की होली खेली,वहीं महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया।अतिथि महिलाओं द्वारा अपने संबोधन में सभी को होली की बधाई दी गई तथा इसे भारतीय त्योहारों में सबसे पवित्र एवं प्रेम का पर्व बताया गया।कहा कि होली मिलन कार्यक्रम से भाईचारा तथा सौहार्द बढ़ता है।मंदिर समिति की ओर से रत्नाकर शर्मा तथा आचार्य कैलाश सेमवाल ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आपसी भेदभाव को बुलाकर इस पावन पर्व को हम सबको मिलकर बनाना चाहिए।महिमा जागरण मंडल की ओर से भजन एवं होली के गीतों की प्रस्तुति दी ग।इस अवसर पर संतोष अरोड़ा,चंद्रकांता,किरण ग्रोवर,पूर्व प्रधान कमला बमोला,आशा धस्माना,वंदना शर्मा,प्रिया से सेमवाल,भावना पंचनंदा,रीटा लूथरा,पुष्पा भाटिया,वर्षा,पुष्पा अनेजा आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *