हरिद्वार जनपद में मिले कोरोना के 59 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 3568 लोगों का कराया था कोविड टेस्ट, 172 केस एक्टिव

हरिद्वार । हरिद्वार जिले में रविवार को कोरोना के 59 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 3568 लोगों का कोविड टेस्ट कराया था। होम आइसोलेट किये गए मरीजों की संख्या बढ़कर रविवार को 135 पहुंच गई है। रविवार को जिले में 172 एक्टिव केस थे। जनपद में अबतक 14138 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को पांच लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से घर भेज दिए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि जनपद में अब तक 6 लाख 41 हजार 504 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 6 लाख 36 हजार 446 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 4 हजार 989 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *