भगवानपुर-मंगलौर मार्ग पर दो कार की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

रुड़की / भगवानपुर । रुड़की में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई दो लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक का शव पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया। घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर से मंगलौर की ओर जाने वाले बाईपास की है। झबरेड़ा के कुमराड़ी निवासी तीन लोग कार में सवार होकर देहरादून की ओर जा रहे थे जैसे ही वह रसूलपुर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई । आमने सामने की हुई भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में स्थित शव गृह में रखवाया। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। मृतक युवक का नाम एतमशा निवासी कुमरेड़ी थाना झबरेड़ा, बताया गया है।वहीं घायलों के परिजनों का कहना है कि सरकार ने बिना हाईवे का काम पूरा किये टोल तो लेना शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि एक ही सड़क पर दोनों ओर से वाहन दौड़ रहे हैं तो दुर्घटनाएं तो होंगी ही। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *