बंद पड़े मकान में चोरों ने बोला धावा, नगदी व गहने ले गए चोर, होली का पर्व मनाने गांव गया था परिवार
भगवानपुर । थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में स्थित शिव कॉलोनी में बंद पड़े मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहने, नकदी व अन्य समान चोरी कर लिए हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान स्वामी दीपक सैनी हाल निवासी सिसौना शिव कालोनी भगवानपुर होली का पर्व मनाने के लिए अपने पुश्तेनी गांव गढ़ी अब्दुल्लापुर शामली गया था । बन्द पड़े मकान से चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की गहने वह नकदी चोरी कर ली। मकान स्वामी दिपक सैनी ने बताया कि घटना की सूचना आसपास के लोगों ने फोन कर मुझे दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए व घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला।लाखों के गहने ओर नक़दी चोरी हुए मिले। बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की हमसे जानकारी ली है। पुलिस को तहरीर दी जा रही है।





























