मामूली कहासुनी को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छ लोग घायल

भगवानपुर। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर भैंसवाल में महिलाओं बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग भी इकट्ठा हो गए और दोनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के 6 लोग चोटिल हुए पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। ज्ञात रहे कि सिकंदरपुर भैंसवाल में शुकवार को महिलाओं के बीच आपसी विवाद हो गया विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग भी एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गये। जिसमे दोनो के बीच जमकर चले लाठी डंडे मारपीट में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के परमेश व उसकी पत्नी तथा विनीत कुमार, प्रवीण कुमार, मेनका तथा मांगी लोग घायल हुए घायलों ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने व जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *