सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही, बूथ स्तर तक लोगों को आवश्यक सेवा उपलब्ध करा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, लड़कर खत्म करेंगे कोरोना महामारी को
रुड़की । शुक्रवार को रुड़की स्थित प्रकाश होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लोगों को हर जरुरी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन भी समय-समय पर सरकार को फीडबैक दे रहा है। भाजपा ने देहरादून मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। उसके नीचे चौदह छोटे कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पंद्रह कंट्रोल रूम के जरिए पार्टी अपने स्तर से काम कर रही है। कहा कि सात बिंदुओं पर पार्टी काम कर रही है। इसमें कोई भूखा न सोए, अपने बूथ को कोरोना फ्री किया जाए जैसे मामले शामिल है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर कोरोना काल में राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि समय देखकर कांग्रेस को राजनीति करनी चाहिए। ऐसे विकट समय में साथ मिलकर इस जंग के खिलाफ लड़ना चाहिए। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी। इसके लिए विधायक निधि से जल्द मिनी प्लांट लग रहा है। इसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहर विधायक की सराहना की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील त्यागी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह मौजूद रहे।

वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से व्यापारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की मांग की है। उन्होंने शहर में बढ़ते संक्रमण में बारें में भी अवगत कराया ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाए जाए। व्यापारियों की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप ही व्यापारी दुकान खोल रहे हैं। कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को भी कोरोना की वैक्सीन आवश्यक है। कोरोना काल में व्यापारी लोगों की सेवा कर रहे हैं। हर जरुरी सामान लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। उनको इस संक्रमण का ज्यादा खतरा हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धीर सिंह की मांग को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से समक्ष रखा जाएगा।



