घूमते मिले युवकों की सिविल लाइंस पुलिस ने लगाई क्लास, 25 लोग किए गिरफ्तार, आपदा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

रुड़की । कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर घूम रहे 25 लोगों को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली ने गिरफ्तार किया है। जिनका कोतवाली लाकर आपदा अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई व कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें भविष्य में कर्फ्यू में बाहर अनावश्यक रूप से ना घूमने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि कोविड- के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन की ओर से 10 मई से 18 मई तक संपूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है ।इस दौरान जरूरी सामग्री की दुकानें खोलने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं व बेवजह बाहर घूमने वालों पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में पुलिस लगातार बाहर बेवजह घूम रहे लोगों से बार-बार घर पर रहने की अपील भी कर रही है और जो लोग कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं उन पर चालान की कार्रवाई भी कर रही है इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा बेवजह बाहर घूम रहे 25 लोगों को गिरफ्तार करके कोतवाली लाया गया है। जहाँ सभी लोगों पर आपदा अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। व उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए उनको कर्फ्यू में घर पर रहने की नसीहत देकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *