कोरोना महामारी से निपटने के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दिए एक करोड़ रुपए, कहा विधानसभा रानीपुर में ही जगह-जगह निशुल्क कोरोना जांच शिविर लगाए जा रहे

रानीपुर। विधायक आदेश चौहान ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत अपनी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर रखे जाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में विभिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु अपनी विधायक निधि से 70 लाख रुपए जारी किए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र बहादराबाद, सलेमपुर, रावली महदूद, आन्नेकी, औरंगाबाद एवं खाला टिहरा ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण एवं सेनेटाइजेशन हेतु वाहन एवं स्प्रे टैंकर खरीद के लिए 30 लाख रुपये विधायक निधि से जारी कर दिए हैं। भाजपा विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार इस कोविड महामारी काल में जनहित में किसी भी फैसले को लेने में जरा भी कोताही नहीं बरत रही है। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कोविड़ 19 संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर रही है। विधान सभा रानीपुर में ही जगह-जगह निशुल्क कोरोना जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *