किसान की ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार आरोपी की तलाश जारी, आरोपितों से नकदी और ट्राली का धुरा बरामद

लक्सर । पुलिस ने सुल्तानपुर के किसान की ट्राली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपितों से नकदी और ट्राली का धुरा बरामद हुआ है। सुल्तानपुर के नवाब अली पुत्र जमील अहमद ने घर से कुछ दूरी से ट्राली चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा व एसआई मनोज कुमार के साथ अब्बल सिंह, सुशील कुमार व गंगा सिंह की टीम ने चोरी के मामले में मुर्सलीन पुत्र तसलीम और सलमान पुत्र आलिम निवासी मखियाली खुर्द (लक्सर) को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि चोरी में सुल्तानपुर के तीन आरोपी मोनू पुत्र कुर्बान, काजी पुत्र कल्लू व राशिद पुत्र इब्राहिम भी शामिल थे। चोरी के पांचों ने ट्राली को कटवाकर कबाड़ियों को बेच दिया था। दोनों आरोपितों से 16 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बुधवार को मेडिकल के दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *