रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में मिले 115 नए मरीज, दो दिन बाद रुड़की में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार गया

रुड़की । स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार रुड़की में गुरुवार को कोरोना के 115 नए मरीज मिले। इनमें 94 मरीज आरटीपीसीआर, नौ एंटीजन और बारह मरीज ट्रनेट जांच में पॉजिटिव मिले। रुड़की के अलावा भगवानपुर में 11, नारसन में 54, लक्सर में 15, खानपुर में नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रुड़की में सोलानीपुरम, चावमंडी, खंजरपुर, सैनिक कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी आदि में मरीज मिले। दो दिन बाद रुड़की में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार गया है। दो दिन से नए मरीजों की संख्या सौ से कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *