पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज
लक्सर । भिक्क्मपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खनन सामग्री से भरे तीन ट्रैक्टर चालको को रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो चालक खनन सामग्री से सम्बंधित दस्तावेज नही दिखा पाए। चौकी प्रभारी मनोज नोटियाल ने बताया कि तीनों ट्रैक्टरों को चौकी लाकर सीज किया गया है।



