दो कुंतल गोमांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, गोकशी के उपकरण बरामद

कलियर । थाना पुलिस ने गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों के पास से 200 किलोग्राम गौ मांस गोकशी के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये हैं।
मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कलियर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कलियर क्षेत्र में गोकशी के विरुद्ध अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी के ग्राम रोलाहेड़ी में अहमद पुत्र उस्मान निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, मोईन पुत्र हयात निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर, मुमताज पुत्र याकूब निवासी शहजादपुर ढाल वाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को 200 किलोग्राम गोमांस एवं गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया जबकि वसीम उर्फ पुर पुत्र तहसीन नसीम उर्फ टुन्नी पुत्र तहसीन निवासी सिकरोढा भगवानपुर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी,उप निरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, यशवंत सिंह खत्री, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, दीपक सिंह रावत और तेजपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *