भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 44 पव्वे बरामद
भगवानपुर । पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया । भगवानपुर पुलिस ने गागलहेड़ी तिराहे पर फ्लाईओवर के समीप चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार युवक को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा लिया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 44 देसी शराब के पव्वे भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष निवासी मल्ली थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।



