जिला पंचायत सदस्य देवयानी सिंह ने कई गांवों का दौरा किया, संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को मुफ्त कोरोना किट दी, कहा जल्द ही गांवों में सेनेटाइजर के छिड़काव के लिए मशीन खरीद कर दी जाएगी

लंढौरा । खानपुर के प्रह्लादपुर से जिला पंचायत की सदस्य देवयानी सिंह ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को मुफ्त कोरोना किट दी। साथ ही अन्य लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाएं बांटी। जिला पंचायत सदस्य देवयानी सिंह ने अपने बेटे दिव्य प्रताप सिंह के साथ दल्लावाला, नाईवाला, चंदपुरी खुर्द, चंदपुरी कलां, माडाबेला, तुगलपुर, खानपुर, डेरियो, पोड़ोवाली, कान्हावाली, डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में कोरोना से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी ली तथा उन सभी को मुफ्त कोरोना किट बांटी। साथ ही लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं भी बांटी। बताया कि जल्दी ही गांवों में सेनेटाइजर के छिड़काव के लिए मशीन भी खरीद कर देंगी। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण सिंह, सुंदर सिंह, अर्जुन चौधरी, प्रधान विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *