कश्यप दल फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को वितरित किया भोजन, जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने फाउंडेशन का बढ़ाया मनोबल, कहा जरुरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य
हरिद्वार । कश्यप दल फाउंडेशन की ओर से सहायता केंद्र पर शनिवार को भोजन वितरण का नौवां दिन पूर्ण रूप से संपन्न रहा। फाउंडेशन के मनोबल को बढ़ाने के लिए हरिद्वार जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने टीम के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। इस दौरान स्वतंत्र सैनी, फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण कश्यप, सोनू कश्यप, नीरज कश्यप, दीपक कश्यप, रश्मि कश्यप, लोकेश कश्यप, मोहित प्रधान, अनुज कश्यप व नीतू कश्यप आदि शामिल रहे।

