परेशानी होने पर जांच और बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी: चंद्रशेखर यादव, श्री कृष्णा आश्रम में कोरोना जांच-वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया

हरिद्वार । जीवन अमूल्य है इसलिए हर व्यक्ति के लिए वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना ज़रूरी है साथ ही लक्षण महसूस होने पर जांच भी कराना चाहिए ताकि समय से उपचार मिल सके।
उक्त बातें सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव ने हरिद्वार में एक वैक्सीनेशन एवं जांच कैंप पर कही। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस कोरोना महामारी से त्राहि माम त्राहि माम कर रही है ऐसे में अपने जीवन की रक्षा के लिए वैक्सिनेशन ज़रूर करवाएं। श्री कृष्णा आश्रम रानीपुर मोड़ हरिद्वार में ज़िला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार, समाजवादी पार्टी और सामाजिक संस्था टीम जीवन के सहयोग से निशुल्क RT-PCR टेस्टिंग व वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ• राजेन्द्र पाराशर, लव दत्ता , श्रवण शंखधार, राहुल गुप्ता, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा, आशीष डुड़ेज़ा आदि सामाजिक लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *