स्पर्श गंगा की सह संस्थापक आरुषि निशंक ने हरिद्वार भेजी राहत सामग्री, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के माध्यम से जिलाधिकारी को भेंट की गई, स्पर्श गंगा की जनसेवा कार्यो की सराहना की

हरिद्वार । स्पर्श गंगा की सह संस्थापक आरुषि निशंक ने संदीप अग्रवाल फाउंडेशन के साथ उत्तराखंड में कोविड-19 राहत अभियान शुरू किया है। जिसके तहत सोमवार को हरिद्वार में राहत सामग्री कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के माध्यम से जिलाधिकारी सी रविशंकर को भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, स्पर्श गंगा की समन्वयक रीता चमोली, प्रभारी सरोज डिमरी की उपस्थिति में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, विटामिन सी टैबलेट्स में 200 से 500 मेडिकल किट भी शामिल है। सतपाल महाराज ने स्पर्श गंगा की जनसेवा कार्यो की सराहना की। ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कुछ संसाधन जिलाधिकारी को सीधे तौर पर भेंट किये जाएंगे। कुछ अंदरूनी भागों में बांटे जाएंगे। आरुषि ने कहा है कि वह आगे भी पूरा प्रयास करती रहेंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाएं पहुंचाई जा सके। इस दौरान आशु चौधरी, मनु रावत, पुनीत, प्रतिभा, रेणु शर्मा, रजनी वर्मा, रीमा,गुप्ता, राजेश लखेड़ा, रजनीश सहगल, उमेश पाठक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *