एनसीसी कैडेटों ने घरों में रोपे पौधे, भारतीय अकैडमी रुड़की द्वारा अपने घरों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, कहा बेहतर ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण जरूरी

रुड़की । भारतीय अकैडमी तांशीपुर रुड़की के एनसीसी कैडेटों के द्वारा अपने अपने घरों पर रहकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसका आयोजन विद्यालय के सहायक एनसीसी अधिकारी अरविंद चौधरी के नेतृत्व में किया गया तथा जिसका निर्देशन 84 एनसीसी बटालियन रुड़की के कर्नल कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा दिया गया। विद्यालय के सभी एनसीसी कैडेट्स ने एक साथ मिलकर के अपने-अपने घर व परिवार के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम इस उद्देश्य के साथ किया गया। देश में लगातार कोरोना महामारी के दौरान आवश्यक रूप से ऑक्सीजन की अति आवश्यकता महसूस हुई जिसके लिए लोग लगातार प्रयास करते रहे परंतु यदि पूर्व में उचित मात्रा में वृक्षारोपण किया गया होता तो आज लगातार प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में ऑप्शन मिल गई होती कैट्स को संबोधित करते हुए विद्यालय के सहायक एनसीसी अधिकारी अरविंद चौधरी ने कहा कि प्रत्येक एनसीसी कैडेट देश को दिशा व दशा दिखाने का काम करता है। इसलिए प्रत्येक अपने घर पर रह कर के वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं नारा लेकर के खुद को व राष्ट्र को समृद्ध एवं सुखी बनाए इस कामना से स्वयं व अपने परिवार के साथ मिलकर के वृक्ष लगाएं इस अवसर पर विद्यालय के हेडमास्टर श्री जीतेंद्र सिंह देश वह सहायक एनसीसी अधिकारी अरविंद चौधरी के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से संबोधित किया गया तथा निर्देशित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा रमेश सोनवानी भी गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे वृक्ष लगाने वाले कैडेट्स में लक्ष्य लकी दिव्यांशु रितिका बनी सा मनीषा वंशिका आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *