नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान, डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए लगातार किया जा रहा कीटनाशक दवाई का छिड़काव

रुड़की । कोरोना काल में डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान तथा डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से रोकथाम के लिए नगरवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी है । नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में पत्रक वितरित कर जन जागरूकता अभियान को गति दी। नगर निगम की टीम में अभिनव कुमार,शुभम कुमार, अंतरिक्ष जैन,अवधेश,अजय, विशाल गौतम,हर्षित,राहुल, विपुल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *