हरिद्वार जिले में आज आए 119 कोरोना के नए मरीज, 45 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, 3890 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

हरिद्वार । जिले में आज 119 कोरोना के मरीज आए हैं। 45 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार जिले विभिन्न डी०सी०एच० चिकित्सालयों मे 73 व्यक्ति भर्ती है। विभिन्न कोविड़ केयर सेन्टरों में 21 व्यक्ति भर्ती है । वर्तमान में जनपद मे 3699 व्यक्ति होम आईसोलेशन में है ( पोर्टल के अनुसार) | आज कुल एक्टिव केस की संख्या 3890 है । जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 49407 है । आज दिनांक को विभिन्न कोविड़ केयर सेन्टरों से डिस्चार्ज मरीजो की संख्या 45 है। आज होम आईसोलेशन से अवमुक्त मरीजो की संख्या 591 है। आज दिनांक को जनपद में विभिन्न कोविड चिकित्सालयो मे 05 व्यक्तियो की मृत्यु की सूचना है । जनपद से अब तक 1514095 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 1511076 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (1451677 निगेटिव, 49407 पॉजिटिव तथा 3016 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित । 9630 व्यक्तियो का कोविड- 19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये । वर्तमान समय में 26 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *