हरिद्वार में आज आए 167 कोरोना के नए मरीज, 28 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, एक्टिव केस की संख्या हैं 3538
हरिद्वार । जनपद में आज 167 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न डी०सी०एच० चिकित्सालयो मे 62 व्यक्ति भर्ती है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न डी०सी०एच०सी० चिकित्सालयो में 92 व्यक्ति भर्ती है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 46 व्यक्ति भर्ती है। वर्तमान में जनपद में 3338 व्यक्ति होम आईसोलेशन में है (पोर्टल के अनुसार) | आज दिनांक को जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 3538 है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 49574 है । आज दिनांक को विभिन्न कोविड़ केयर सेन्टरों से डिस्चार्ज मरीजो की संख्या – 28 है । आज दिनांक को होम आईसोलेशन से अवमुक्त मरीजो की संख्या 573 है। आज दिनांक को जनपद में विभिन्न कोविड चिकित्सालयो मे 02 व्यक्तियो की मृत्यु की सूचना जनपद से अब तक 1521669 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 1519077 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (1459511 निगेटिव, 49574 पॉजिटिव तथा 2587 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित | आज दिनांक को 7574 व्यक्तियो का कोविड-19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये ।जनपद में वर्तमान समय में 20 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है।

