सीओ बुग्गावाला पूर्णिमा गर्ग को स्थानांतरण पर विदाई दी गई, एसएसपी ने पूर्णिमा गर्ग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, पूर्णिमा गर्ग को दी गई कुमाऊँ साइबर सेल के सीओ पद की जिम्मेदारी

हरिद्वार । सीओ पूर्णिमा गर्ग का कुमाऊँ साइबर सेल में स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सीओ की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बहादराबाद, क्षेत्राधिकारी रुड़की, क्षेत्राधिकारी लक्सर एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *