कलियर विधायक फुरकान अहमद ने वैक्सीन लगवाकर किया शिविर का शुभारंभ, कहा कोरोना महामारी सबसे बड़ी चुनौती, इससे निपटने को वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प

पिरान कलियर । विधायक फुरकान अहमद ने रविवार को रामपुर गांव स्थित अपने आवास पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक शिविर लगवाया। उन्होंने शिविर में सबसे पहले स्वयं को ही वैक्सीन लगवाकर शिविर का शुभारंभ करवाया। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी कोरोना वैक्सीनेशन को अनिवार्य बताया। कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि कोरोना महामारी इस समय सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इससे निपटने को वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है। सभी को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवानी चाहिए। फेस मास्क लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करते रहें। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने कहा कि कोरोना से निपटना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है। इसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन लगवा ले। ताकि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो संक्रमण का असर स्वास्थ्य पर ज्यादा न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति में न फैलांए। वहीं साईं समिति की ओर से भी एक शिविर लगाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *