सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर को किया गिरफ्तार

रुड़की । सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम सिविल लाइन कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान एक व्यक्ति एक बैग ले जाता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका तो उसके बैग से एलईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शराफत निवासी भारत नगर सिविल लाइन कोतवाली रुड़की बताया। आरोपित ने यह भी बताया कि उसने यह सामान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से चोरी किया था। पुलिस ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी है । जिस दुकान से माल चोरी हुआ । उस दुकान के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेश गंगवार कॉन्स्टेबल विकास और सुल्तान सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *