डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन, मांगा प्रमोशन

रुड़की । डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्ण वाल को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला मंत्री ने बताया कि फार्मासिस्ट वर्ग के ढांचे के पुर्नगठन की मांग और दो वर्ष से लंबित चले आ रहे प्रमोशन को शुरू करने की मांग की है। जिला मंत्री ने बताया कि विधायकों ने मांग का समर्थन किया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलामंत्री एसपी बड़ोला ने बताया कि बीस वर्षों से डिप्लोमा फार्मासिस्ट के पुर्नगठन का मामला अटका हुआ है। जबकि दो वर्ष से प्रमोशन का मामला लंबित चल रहा है। उन्होंने बताया एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष पीएस पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को दो सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पीएस पंवार ने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अपनी इन मांगो को लेकर आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों विधायकों ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगों पर सहानूभुति पूर्वक विचार करने की बात कही। विधायकों को ज्ञापन सौंपने वाले जिलाध्यक्ष पीएस पंवार, जिलामंत्री एसपी बड़ोला, उपाध्यक्ष बृजेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस गुंसाई, विपिन,एसएल गैरोला, एमएस पुंडीर, टीएस बंगारी, एमए सती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *