ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल

हरिद्वार । हरिद्वार-रुड़की रोड पतंजलि योगपीठ फ्लाईओवर पर रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक फरीदाबाद जनपद का निवासी था। युवक आपस में दोस्त हैं और हरिद्वार घूमने आए थे। घटना शनिवार देर रात एक बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *