औद्योगिक क्षेत्र में लगा कैंप, कर्मचारी परिवारों ने कराया वैक्सीनेशन, स्मॉल स्कैल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व में की थी मांग

रुड़की। रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाया गया। स्मॉल स्कैल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व में इसकी मांग भी की थी। इस दौरान पचास लोगों ने वैक्सीन लगवायी।
रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को नौ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा था। जिसमें एक मांग फैक्ट्री में काम करने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोरोना से बचाव का वैक्सीन लगवानी भी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि विधायक प्रदीप बत्रा के हेंल्पिंग हैंड सेल के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सोमवार को कैंप लगाया गया। कैंप में पचास लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई। कैंप में एसोसिएशन के सचिव मुकेश शर्मा, अजय अग्रवाल, मुकुल गर्ग, विकास सिंघल, विवेक सिंघल, राजीव मित्तल, निपुन धवन, मोहम्मद मुस्तकीम, अजय भारद्वाज, विजय भारद्वाज, अजय शर्मा, इरफान अली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *