यमन सचदेवा पंजाबी कल्याण युवा महासभा के महानगर अध्यक्ष बने, प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने की नियुक्ति

रुड़की। पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने यूथ विंग के महानगर अध्यक्ष पद पर यमन सचदेवा की नियुक्ति की है।उन्होंने कहा कि संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत किया जाएगा। रामनगर स्थित कार्यालय में पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि पंजाबी एवं सर्व समाज की सेवा के लिए एक बड़ी टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा कोरोना काल में लगातार जन सेवा के कार्य किए जा रहे हैं विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन शिविर लगाए गए कहा कि अब युवा विंग का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें महानगर अध्यक्ष के पद पर यमन सचदेवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह जल्द ही अपनी टीम को तैयार कर कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जल्द ही महिला विंग की कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। यमन सचदेवा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।नवनियुक्त अध्यक्ष का महासभा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विपिन ठकराल, किशन माटा,तिलक पिपलानी, गोपाल कृष्ण ओझा, अनिल अरोड़ा,भूषण कालरा, भारत भूषण मेंहदीरत्ता, सत्यम कालरा, सचिन तनेजा, नीरज पांधी, शिवा शर्मा, अनुराग ढींगरा, संजय ढींगरा, विजय शर्मा,अमित लखानी,रिशु पिपलानी, लकी कालरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *