मंगलवार को हरिद्वार में मिले 11 कोरोना के नए संक्रमित मरीज, 303 हैं एक्टिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 50694
हरिद्वार । मंगलवार को हरिद्वार में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं किसी की जान कोरोना के चलते नहीं गई। जिले की डीसीएच व डीसीएचसी इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 28 रह गयी हैं। जनपद में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 268 हो गयी है जबकि एक्टिव केस घटकर 303 पर आ गए हैं। अब तक जिले में 50694 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।



