निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कार्य लगातार जारी हैं: नूपुर वर्मा

रूड़की । मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान के अंतर्गत नगर के बंधा रोड,माहीग्रान में नाला गैंग द्वारा नालों की सफाई की गई तथा नालों में जमी भारी सिल्ट को बाहर निकाला गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नाला सफाई कार्य में लगे नाला गैंग सफाई कर्मियों द्वारा बेहतर तरीके से नालों की सफाई की जा रही है,ताकि बरसात में होने वाले जलभराव से वार्डवासियों को राहत मिल सके और पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो पाए।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कार्य लगातार जारी है और नालों की तह तक जमी सिल्ट को निकालने के सख्त आदेश नाला गैंग टीम को दिए गए हैं।इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि तथा मुस्तकीम उर्फ काला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *