विधायक पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए तत्काल इस्तीफा दे सुरेश राठौर: हेमा भंडारी

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी का कहना है कि ज्वालापुर बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद विधायक पद की गरिमा को देखते हुए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। हेमा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में उसी के नेता महिला उत्पीड़न के मामलों में सबसे आगे है। इससे पहले भी भाजपा के एक और विधायक पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से तत्काल ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर को विधायक पद हटाने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *