मेष राशि वालों को साझेदारी के काम में मिलेगा धोखा, तुला राशि वालों को शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेष: साझेदारी वाले काम से आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर धन लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहने वाली है।
वृष: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय में अधूरे आर्थिक काम पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मिथुन: व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। आज धर्म-कर्म में रुचि रहने वाली है। शत्रु परेशान कर सकता है। महिलाओं से सावधान रहें, किसी गुप्त बात का उजागर कर सकतीं हैं। पारिवारिक वाद-विवाद में बोलने के क्रम में सतर्कता बरतें।
कर्क: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सपरिवार किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी से कष्ट होगा।
सिंह: आज मानसिक चिंता रहेगी। नए काम के शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा साबित नहीं होगा। यात्रा में छोटी मोटी चोट लग सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा।
कन्या: परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। जमीन-जायदाद के कागजात से सावधान रहें। नकारात्मक विचार हवी हो सकते हैं। व्यापार में भाई का आर्थिक सहयोग मिलेगा। दैनिक आय स्थिर रहेगा।
तुला: शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर किस्मत का साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ आत्मीय संबंध स्थापित होगा। किसी परिवार समारोह में भाग लेने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक: आज जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव होता नजर आएगा। न्यायिक मामला परेशान केआर सकता है, आर्थिक नुकसान भी संभव है। गुस्सा पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं।
धनु: जिद्दी स्वभाव के कारण अपमान सहना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी मित्र का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता से मनमुटाव रहेगा। शादीशुदा लाइफ में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
मकर: मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्य के आयोजनों में भाग लेंगे। प्राइवेट नौकरी वाले जातकों को तरक्की की होगी। कोई नया फैसला ले सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।
कुंभ: बिजनेस के लिए आज का दिन लाभकारी होगा। अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रशासनिक कार्यों से धन लाभ होगा। काम भावना प्रबल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है।
मीन: व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए जगह परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी के भरपूर साथ मिलेगा। लव पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। वौवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।



