भाजपा नेता सुबोध राकेश के जन्मदिन पर रक्तदान किया, कहा रक्तदान से बड़ा कोई और पुण्य कार्य नहीं

रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने सिविल अस्पताल रुड़की में रक्तदान किया है। रक्तदान कर रहे समर्थकों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा है कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेल्प मी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं संदीप रघुवंशी के माध्यम से सरकारी अस्पताल भगवानपुर में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया।काफी संख्या में हमारे नौजवान साथियों ने ब्लड डोनेट किया।आपदा के इस समय में मेरे जन्मदिन पर एन जी यो एवम् कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद।हृदय से आभार।। मुझे शुभ कामनाएं एवम् आशीर्वाद देने के लिए सभी का तहदिल से अभिनन्दन।आभार। भाजपा नेता सुबोध राकेश के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कैंप लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम में 20 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर संदीप रघुवंशी, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र चौधरी ,शेर सिंह, सचिन चौधरी, मोहित, शिवम चौधरी, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *